ऋषि कपूर के बारे में कुछ जानकारी ( Rishi Kapoor)


  • ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ।  
  • ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के बेटे थे।
  • ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू थे। 
  • फ़िल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही फिल्मों में अभिनय करने की रूचि रखते थे। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया थ। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था।
  • ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।  
  • ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनके खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए। ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया
  • ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है।
  • ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। 
  • ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर।  
  • साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। 
  • ऋषि के करियर की यादगार फ़िल्मों में मेरा नाम जोकर, बॉबी, अमर अकबर एंथनी, चांदनी, नगीना, सरगम, नसीब, एक चादर मैली सी, कुली, तवायफ़, सागर, प्रेम रोग, हिना, अग्निपथ, नया दौर , पति पत्नी और वो , बदलते रिश्ते , फूल खिले है गुलशन-गुलशन, धन दौलत , आप के दीवाने , दो प्रेमी , कर्ज , फना,जैसी फ़िल्में शामिल हैं।
  • 'बॉबी' की जबरदस्त सफलता के बाद ऋषि 90 से ज्यादा फिल्मों में रोमांटिक रोल करते नजर आए। 
  •  2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में ऋषि ने विलेन की भूमिका निभाई। वे खोज में भी नकारात्मक किरदार निभा चुके थे। 
  • ऋषि कपूर के साथ 20 से ज्यादा अभिनेत्रियों ने अपना करियर शुरू किया।  
  • ऋषि कपूर ने एक फिल्म भी निर्देशित की। ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना को लेकर उन्होंने 'आ अब लौट चलें' बनाई।
  •  ऋषि ने एक अंग्रेजी फिल्म भी की है। 'डोंट स्टॉप ड्रीमिंग' (सपने देखना बंद मत कीजिए) को शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने निर्देशित किया था। 
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ