Facts about uttarakhand in hindi - Uttarakhan facts उत्तराखंड को “देवताओं की भूमि” "देवभूमि" कहा जाता है। उत्तराखंड एक महान तीर्थस्थल है और यह हिंदू मंदिरों का एक प्रमुख स्थान है। उत्तराखंड भारत का सबसे खूबसूरत राज्य है इसका गठन 9 नवम्बर 2000 को हुई थी। यह हमारे देश का 27 राज्य के रूप में बना था | 2006 तक उत्तराखंड का नाम उत्तराँचल था लेकिन स्थानीय लोगो की सिफारिश पर इसे उत्तराखंड कर दिया गया।
![]() |
Facts-about-uttarakhand-in-hindi |
Facts about Uttarakhand in hindi amazing facts about uttarakhand उत्तराखंड के बारे में रोचक बातें -
- नंदा देवी 7816 मीटर की ऊंचाई के साथ उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी है। यह भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है, पहले कंचनजंगा है। नंदा देवी भारत की सबसे ऊँची चोटी है जो पूरी तरह से भारत ( उत्तराखंड ) में स्थित है, क्योंकि कंचनजंगा भारत और नेपाल दोनों में स्थित है।
- हिंदू मान्यताओं के अनुसार सबसे पवित्र नदियों में से दो – गंगा और यमुना उत्तराखंड राज्य से निकलती हैं। गंगा गंगोत्री से निकलती है, यमुना की उत्पत्ति यमुनोत्री से होती है
- भारत का सबसे पुराना पार्क जिम कार्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के नैनीताल जिले में है।
![]() |
Facts about uttarakhand |
- भारत का पहला कृषि विश्वविद्यालय “गोविन्द बल्लभ पन्त यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी” उत्तराखंड में ही है।
- माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला “बछेंद्री पाल” उत्तराखंड से ही है।
- दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर ‘तुंगनाथ’ उत्तराखंड में है। यह समुद्र तल से 12073 ft की ऊंचाई पर है। माना जाता है की यह मंदिर 1000 वर्षो से भी पुराना है
![]() |
Facts about uttarakhand |
- उत्तराखंड भारत का एकमात्र राज्य है जहाँ की प्रमुख भाषा संस्कृत है। तथा यहाँ हिंदी, कुमाऊँनी और गढ़वाली भाषा भी बोली जाती है|
- उत्तराखंड का राजकीय पक्षी 'हिमालयन मोनाल' है।
- उत्तराखंड को वीर भूमि भी कहा जाता है। यहाँ भारतीय सेना के दो प्रमुख रेजिमेंटल केंद्र “कुमाऊं रेजिमेंट” और “गढ़वाल राइफल” है।
- भारत में परमवीर चक्र पाने वाले पहले सिपाही मेजर सोमनाथ शर्मा जी का जन्म उत्तराखंड में ही हुआ था।
- चार धामों में से एक “बद्रीनाथ” उत्तराखंड में है। तथा यहाँ यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ भी है जो छोटा चार धाम के नाम से है ।
- भारत की प्रथम आई.टी. हिंदी प्रयोगशाला 6 फरवरी 2003 को देहरादून में स्थापित की गयी, जो उत्तराखंड में है।
- फूलो की घाटी उत्तराखंड के चमोली में है। Valley of Flowers जो कि यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में से एक है, में हजारों किस्म के फूल, औषधीय पौधे आदि पाए जाते हैं।
uttarakhand facts
![]() |
Facts about uttarakhand in hindi |
- उत्तराखंड की साक्षरता दर 79.6% है जो राष्ट्रीय औसत 74.04% से ऊपर है।
- 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड भारत का 11 वाँ सबसे साक्षर राज्य है।
- उत्तराखंड को वीरो की भूमि भी कहा जाता है हमारे उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाओ रेजिमेंट है यहाँ हर साल हजारो बच्चे फौज में जाते है।
- उत्तराखंड का राजकीय पक्षी 'हिमालयन मोनाल' है।
- उत्तराखंड का राजकीय पशु 'कस्तूरी मृग' है।
- उत्तराखंड की राजधानी 'देहरादून' है।
- बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमनोत्री, गंगोत्री, हरिद्वार और ऋषिकेश यहां के धार्मिक स्थल हैं जहाँ पर लाखों की संख्या में हर साल श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं
- उत्तराखंड में लोक सभा की 5 और राज्य सभा की 3 सीट हैं.
- उत्तराखंड में विधान सभा में 70 सीट हैं|
- भारत का सबसे बड़ा बाँध “टिहरी डैम” उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्तिथ है। यह भागीरथी नदी पर बना हुआ है।
- वनों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध “चिपको आंदोलन” की शुरुआत 1990 के दशक में उत्तराखंड राज्य से हुई थी। चिपको आंदोलन के प्रतिपादक सुंदरलाल बहुगुणा प्रसिद्ध पर्यावरणविद् थे जो इस राज्य के थे।
- उत्तराखंड का राष्टीय चिन्ह तीन पर्वत छोटी है।
- राज्य के गठन के पहले का नाम उत्तरांचल था, लेकिन 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।
- उत्तराखंड की कुल अंतर्राष्ट्रीय सीमा 766 किलोमीटर है। चीन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लंबाई 463 किलोमीटर है और नेपाल के साथ 303 किलोमीटर है।
- उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक नृत्यों में शामिल हैं – लंगवीर नृत्य, बरदा नाटी, हुरका बौल, झोरा चांचरी और छोलिया।
इन्हें भी पढे-

mahadev status in hindi

0 टिप्पणियाँ